खबरे |

खबरे |

हावड़ा में लुटेरों ने एक परिवार पर किया हमला, महिला की गोली मारकर हत्या
Published : Dec 28, 2022, 1:27 pm IST
Updated : Dec 28, 2022, 1:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Robbers attack a family in Howrah, woman shot dead
Robbers attack a family in Howrah, woman shot dead

पुलिस ने बताया प्रकाश कुमार बागनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के पास शौच के लिए रुके। तभी, तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनका सामान लूटने लगे।

हावड़ा (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार को तड़के राजमार्ग पर लुटेरों ने एक परिवार पर हमला कर दिया और लूटपाट का विरोध करने पर परिवार की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक झारखंड की रहने वाली रीता कुमारी अपने पति प्रकाश कुमार और अपनी दो साल की बेटी के साथ कार से राष्ट्रीय राजमार्ग-16 से होकर कोलकाता जा रही थीं। पुलिस ने बताया कि प्रकाश कुमार बागनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के पास शौच के लिए रुके। जल्द ही, तीन लोगों के एक गिरोह ने उन पर हमला कर दिया और उनका सामान लूटने लगे। जब रीता ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो लुटेरों ने उसे गोली मार दी और वहां से फरार हो गए।

प्रकाश कुमार अपनी पत्नी को कार तक ले गया और मदद की तलाश में लगभग तीन किलोमीटर तक इधर-उधर भटकता रहा। कुलगछिया-पिरताला में राजमार्ग के किनारे उसने कुछ लोगों को देखा तो उन्हें आपबीती सुनाई।  पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने प्रकाश की, उसकी पत्नी रीता को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाने में मदद की, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि वह घटना की जांच कर रही है और रीता के पति प्रकाश से भी इस सिलसिले में पूछताछ कर रही है।

Location: India, West Bengal, Habra

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM