खबरे |

खबरे |

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़े राहुल गांधी
Published : Jan 29, 2023, 12:07 pm IST
Updated : Jan 29, 2023, 12:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi moves towards the last stage of 'Bharat Jodo Yatra'
Rahul Gandhi moves towards the last stage of 'Bharat Jodo Yatra'

लाल चौक के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क की तरफ बढ़ेगी, जहां 4,080 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का समापन हो जाएगा।

श्रीनगर : राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार को अपने अंतिम दिन श्रीनगर के पंथाचौक से आगे बढ़ी।

सफेद टी-शर्ट पहने राहुल गांधी ने अपनी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ पूर्वाह्न पौने ग्यारह बजे पदयात्रा शुरू की। इस दौरान, राष्ट्रीय ध्वज और कांग्रेस का झंडा थामे कांग्रेस के हजारों समर्थक भी राहुल और प्रियंका के साथ चलते हुए नजर आए।

रविवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात किलोमीटर की दूरी तय कर श्रीनगर के सोनवार इलाके में पहुंचेगी, जहां कुछ देर के विश्राम के बाद राहुल गांधी और प्रियंका लाल चौक सिटी सेंटर रवाना होंगे। वहां राहुल तिरंगा फहराएंगे।

लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों तरफ बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

लाल चौक के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क की तरफ बढ़ेगी, जहां 4,080 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का समापन हो जाएगा। यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और देशभर के 75 जिलों से गुजर चुकी है।

सोमवार को राहुल गांधी श्रीनगर में एमए रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM