खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री के खिलाफ तृणमूल की टिप्पणी से खफा भाजपा सदस्यों का बहिर्गमन
Published : Nov 29, 2022, 5:04 pm IST
Updated : Nov 29, 2022, 5:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Angry BJP members walk out over Trinamool's remarks against the Prime Minister
Angry BJP members walk out over Trinamool's remarks against the Prime Minister

राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया था, जिसके बाद भाजपा के कई नेताओं ने टिप्पणी की निंदा की।

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक सावित्री मित्रा की कथित विवादित टिप्पणियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा से बहिर्गमन किया।

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल, मालती रवा और अन्य ने प्रश्नकाल के बाद इस मुद्दे को लेकर स्थगन प्रस्ताव पेश किया, जिसे अध्यक्ष विमान बनर्जी ने यह कहते हुए स्वीकार करने से इनकार कर दिया कि यह मामला राज्य सरकार से जुड़ा नहीं है।

संविधान दिवस के दिन सदन में की कई कुछ टिप्पणियों को कार्यवाही से हटाए जाने का जिक्र करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आम बोलचाल में इस्तेमाल होने वाले कुछ शब्दों का प्रयोग विधानसभा में नहीं किया जा सकता।

उन्होंने सदस्यों को सदन के अंदर और बाहर ऐसी टिप्पणियों से परहेज करने की सलाह दी जिससे कोई आहत हो सकता है।

मालदा के माणिकचक से तृणमूल विधायक मित्रा हाल ही में उस समय विवादों में आ गईं जब उन्हें एक कथित वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य नेताओं को महाभारत का दुर्योधन और दुशासन बताते सुना गया।

राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया था, जिसके बाद भाजपा के कई नेताओं ने टिप्पणी की निंदा की।

माणिकचक विधायक ने विधानसभा सत्र के दौरान कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। जब वह अपनी बात कह रही थीं तब भाजपा सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM