खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश : सौतेली मां ने कर दिया था बच्ची को बक्से में बंद , मामला दर्ज
Published : Nov 29, 2022, 11:54 am IST
Updated : Nov 29, 2022, 11:54 am IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh: Step mother locked the child in a box with the intention of killing, case registered
Uttar Pradesh: Step mother locked the child in a box with the intention of killing, case registered

पुलिस ने कहा कि बच्ची बेहोशी की हालत में थी और होश में आने के बाद उसने बताया कि उसकी सौतेली मां ने उसे बक्से में बंद कर दिया था।

मुजफ्फरनगर (उप्र)  : मुजफ्फरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी दक्षिण इलाके में नौ साल की बच्ची को उसकी सौतेली मां ने कथित तौर पर हत्या करने के इरादे से एक बक्से में बंद कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्‍या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आयुष विक्रम सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सोनू शर्मा की बेटी राधिका सोमवार शाम को लापता हो गई और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उनके घर पहुंचकर बच्ची को एक बक्से से बरामद किया।

उन्होंने कहा कि बच्ची बेहोशी की हालत में थी और होश में आने के बाद उसने बताया कि उसकी सौतेली मां ने उसे बक्से में बंद कर दिया था।

पुलिस ने इस सिलसिले में सौतेली मां शिल्पी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सोनू शर्मा ने पहली पत्नी से तलाक लेकर शिल्पी से शादी की थी और पहली शादी से उनकी नौ साल की बेटी राधिका उनके साथ रह रही थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM