खबरे |

खबरे |

मुंबई : 33 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
Published : Jun 30, 2023, 1:09 pm IST
Updated : Jun 30, 2023, 1:09 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

जांच शुरू होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई: मुंबई के कालबादेवी इलाके में में एक ‘आंगड़िया’ से 33.45 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटने और उससे पैसे वसूलने की कोशिश करने के आरोप में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘आंगड़िया’ पैसे और बहुमूल्य वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का काम करते हैं।

अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम को हई। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के तीन घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटे गए आभूषण 12 घंटे के भीतर बरामद किए।

उन्होंने बताया, “लूटपाट की घटना उस समय हुई जब आंगड़िया पुणे और कोल्हापुर के लिए सोने के आभूषणों के पार्सल अपनी कार में रख रहे थे। आरोपियों की पहचान नीलेश तिवारी, सिल्वाराज काला और अभिराज खिलाड़ी के रूप में हुई।” अधिकारी ने बताया कि लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच शुरू होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि तिवारी पहले से ही हत्या, डकैती, दंगे और जबरन वसूली के चार अपराधिक मामलों में नामित है। उन्होंने बताया कि सिल्वाराज के खिलाफ पहले से ही 17 मामले दर्ज हैं, जिसमें महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज मामला भी शामिल है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM