खबरे |

खबरे |

Rajasthan: शादी के डेढ़ माह बाद युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Published : Jun 30, 2023, 1:45 pm IST
Updated : Jun 30, 2023, 1:45 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

वह अपनी पत्नी को घर पर छोड़कर अपने गांव आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर हो गई।

राजस्थान: बाड़मेर में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद युवक करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा. युवक की एक माह पहले ही शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी को घर पर छोड़कर अपने गांव आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर हो गई।

यह घटना धुरीमन्ना थाना क्षेत्र के कोजा गांव में गुरुवार दोपहर 1.30 बजे घटी. हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। धोरीमन्ना थाना अधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि धुरीमन्ना के माणकी गांव निवासी शंकरलाल (21) सुबह घर से निकला था और पत्नी को छोड़कर घर लौट रहा था.

रास्ते में सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक सवार शंकरलाल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शंकरलाल उछलकर सड़क पर गिर गया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि इस हादसे के दौरान शंकरलाल करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा. इसके बाद एक युवक वहां पहुंचा और पुलिस को सूचना दी. यात्रियों ने उसे धोरीमन्ना के अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया. अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है. शव को धुरीमन्ना के मुर्दाघर में रखा गया है.

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर शोक की लहर दौड़ गयी. साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शंकरलाल धोरीमन्ना  सरकारी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।
 

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM