खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: बिहार निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर से भगाने के आरोप में महिला गिरफ्तार
Published : Mar 31, 2023, 4:38 pm IST
Updated : Mar 31, 2023, 4:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Woman arrested for luring a minor girl resident of Bihar away from home
Maharashtra: Woman arrested for luring a minor girl resident of Bihar away from home

लड़की के माता-पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस और आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने जांच शुरू की तो उसके नाज के घर में होने का पता चला।

ठाणे : बिहार निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कथित तौर पर घर भगाने और फिर उसे अपने घर में रखने के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 43 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि मुंब्रा निवासी आरोपी नाज गोलंदाज ने सोशल मीडिया पर बिहार के भोजपुर जिले की लड़की से दोस्ती की।

उन्होंने बताया कि 17 मार्च को लड़की अपने घर से सहेली से मिलने की बात कहकर निकली और वह मुंबई के पास स्थित मुंब्रा पहुंच गई। इसके बाद वह नाज के घर में रहने लगी।

लड़की के माता-पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस और आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने जांच शुरू की तो उसके नाज के घर में होने का पता चला।

अधिकारी ने कहा कि नाज पर आरोप है कि वह लड़की की शादी अपने एक रिश्तेदार से कराने की योजना बना रही थी। उन्होंने कहा कि नाज पर भारतीय दंड संहिता की धारा 366-ए (नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त) के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसके तहत अधिकतम 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM