खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान में हिंदू महिला बेरहमी से हत्या, कटे सिर के साथ क्षत-विक्षत शव मिला
Published : Dec 30, 2022, 11:21 am IST
Updated : Dec 30, 2022, 11:21 am IST
SHARE ARTICLE
Hindu woman brutally murdered in Pakistan, mutilated body found with severed head
Hindu woman brutally murdered in Pakistan, mutilated body found with severed head

पाकिस्तान के सिंझोरो शहर में बुधवार को हैवानियत का एक मंजर देखने को मिला. एक 40 साल की हिंदू महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और...

कराची (पाकिस्तान ) :   पाकिस्तान के सिंझोरो शहर में बुधवार को हैवानियत का एक मंजर देखने को मिला. एक 40 साल की हिंदू महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उसका क्षत-विक्षत शव सरसों के एक खेत में मिला जिससे देश के हिंदू समुदाय के बीच भय पैदा हो गया है।

हिंदू समुदाय के लोगों ने इस बर्बर घटना पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किए।

सिंध प्रांत में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से हिंदू सीनेटर कृष्णा कुमारी ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर सिंध प्रांत में संगहार जिले के सिन्झोरो शहर में हिंदू विधवा महिला दया भील की हत्या की खबर साझा की।

कुमारी ने ट्वीट किया, ‘‘दया भील सिन्झोरो के समीप खेतों से अचानक लापता हो गयी थी। उसका शव बहुत बुरी हालत में सरसों के खेत में मिला। उसका सिर धड़ से अलग था।’’

उन्होंने दावा करते हुए लिखा, ''40 वर्षीय महिला का सिर काट दिया गया और उसके स्तन काट दिए गए.''

भील का क्षत-विक्षत शव 27 दिसंबर को मिला जब उसका बेटा सूमर सरसों के खेत में उसकी तलाश में निकला।

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM