खबरे |

खबरे |

लोगों को नजदीक ला रहा, राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे रहा है विमानन क्षेत्र : मोदी
Published : Feb 22, 2023, 11:01 am IST
Updated : Feb 22, 2023, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
Aviation sector bringing people closer, contributing to nation's progress: Modi
Aviation sector bringing people closer, contributing to nation's progress: Modi

रविवार को घरेलू उड़ानों से 4,44,845 लोगों ने यात्रा की।

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विमानन क्षेत्र लोगों को नजदीक ला रहा है और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे रहा है। उन्होंने बुधवार को कहा कि अधिक हवाई अड्डों और बेहतर संपर्क की वजह से आज लोग नजदीक आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक ट्वीट साझा किया। इसमें सिंधिया ने कहा है कि 19 फरवरी को घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या कोविड-पूर्व के नए उच्चस्तर 4.45 लाख पर पहुंच गई है

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अधिक हवाई अड्डे और बेहतर संपर्क...विमानन क्षेत्र लोगों को नजदीक ला रहा है और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे रहा है।’’

कोविड से पहले घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या प्रतिदिन औसत 3,98,579 थी। सिंधिया ने कहा कि घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। रविवार को घरेलू उड़ानों से 4,44,845 लोगों ने यात्रा की।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM