खबरे |

खबरे |

ठगी हुई जनता ने नीतीश कुमार को सिरे से नकारा : रेणु देवी
Published : Dec 8, 2022, 6:27 pm IST
Updated : Dec 8, 2022, 6:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Cheated public rejected Nitish Kumar outright: Renu Devi
Cheated public rejected Nitish Kumar outright: Renu Devi

रेणु देवी ने गुजरात विधान सभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर वहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा सभी...

पटना :  पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर वहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा विजयी प्रत्याशी केदार गुप्ता को अपनी हार्दिक बधाई दी है. उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता ने एनडीए को अपना बहुमत देकर नए बिहार की कल्पना की थी, किन्तु प्रदेश को विकास की पटरी पर लाने के भाजपा के प्रयासों से नीतीश कुमार असहज दिखने लगे और आनन फानन में नए सिरे से प्रदेश का नेतृत्व करने हेतु महागठबंधन के साथ चले गए, जो जनादेश के खिलाफ था. आज समस्त प्रदेश कुशासन से त्रस्त है और लोग असुरक्षा के माहौल में जीने को विवश हैं. कुढ़नी उपचुनाव परिणाम के माध्यम से जनता ने नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन को नकारते हुए स्पष्ट सन्देश दे दिया है कि आगामी चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की जीत तय है.

रेणु देवी ने गुजरात विधान सभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर वहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की नित्य नई ऊँचाइयों को छू रहा है तथा पुरे विश्व में भारत की ख्याति का परचम लहरा रहा है.

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM