खबरे |

खबरे |

भाजपा गरीबों को नशे की आग में झोंकना चाहती है : NCP नेता
Published : Apr 20, 2023, 5:53 pm IST
Updated : Apr 20, 2023, 5:53 pm IST
SHARE ARTICLE
 NCP leader Sunil Singh
NCP leader Sunil Singh

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता मीडिया के सामने शराबबंदी के पक्ष में खड़े रहने का दावा करते हैं, वहीं दूसरी...

पटन : बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के (एनसीपी) नेता सुनील सिंह ने जहरीली शराब से किसी भी व्यक्ति की असामयिक मृत्यु होना यकीनन दुखद है, लेकिन इसके आड़ में भाजपा जिस तरह से अपनी राजनीति चमकाना चाह रही है उसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून सर्वदलीय फैसले के तहत लागू किया गया था, जिसमें भाजपा भी शामिल थी। लेकिन सत्ता से बेदखल किये जाने के बाद से यह शराबबंदी के पक्ष में ली हुई अपनी कसम को भी भूल गये हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता मीडिया के सामने शराबबंदी के पक्ष में खड़े रहने का दावा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ इनका एक भी काम इनके समर्थन में नहीं रहता। दरअसल भाजपा के नेता शराबबंदी खत्म करवा गरीबों को फिर से नशे की आग में झोंकना चाहती है। जिससे इन्हें वोटों की खेती करने में आसानी हो।

आगे सिंह ने कहा कि भाजपा को समझना चाहिए कि शराब एक सामाजिक कुरीति है, शराबबंदी कानून इसी के खात्मे के लिए लाया गया है। बिहार का भला चाहने वाला हर कोई इसमें सहयोग करेगा। लेकिन शराबियों को हतोत्साहित करने के बजाए भाजपा के कई नेता इस कानून को शिथिल करने की मांग कर उलटे उन्हें शराब पीने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। भाजपा को बताना चाहिए कि भाजपा विधायकों और सांसदों ने अपने स्तर से शराब के खिलाफ आज तक कितने जागरूकता कार्यक्रम चलाये हैं? वह बताएं कि उनके संगठन ने आज तक कितने शराब माफियाओं को पकड़वाने में पुलिस की मदद की है? भाजपा को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि शराबबंदी पर ओछी राजनीति करने से बेहतर है कि भाजपा विधानसभा में लिखित तौर पर इसे समाप्त करने की मांग करे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM