खबरे |

खबरे |

आरपीजी हमला : दो नाबालिग सहित छह लोग गिरफ्तार
Published : Dec 16, 2022, 6:10 pm IST
Updated : Dec 16, 2022, 6:10 pm IST
SHARE ARTICLE
RPG attack: Six people including two minors arrested
RPG attack: Six people including two minors arrested

नौ दिसंबर को तरन तारन के सरहाली पुलिस थाने पर एक आरपीजी दागा गया था। यह राज्य में पिछले सात महीनों में इस तरह का दूसरा हमला था।

चंडीगढ़ : पंजाब के तरन तारन जिले में एक पुलिस थाने पर हाल ही में हुए रॉकेट संचालित ग्रेनेड (आरपीजी) हमले के सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, गुरलाल सिंह गहला, गुरलाल सिंह उर्फ लाली, जोबान प्रीत सिंह और दो नाबालिगों के रूप में की गई है।

नौ दिसंबर को तरन तारन के सरहाली पुलिस थाने पर एक आरपीजी दागा गया था। यह राज्य में पिछले सात महीनों में इस तरह का दूसरा हमला था।

चंडीगढ़ में संवाददाताओं से बातचीत में डीजीपी यादव ने कहा कि जांच से खुलासा हुआ है कि घटना का मास्टरमाइंड कनाडा में रह रहा गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा है। उन्होंने बताया कि लांडा ने यूरोप में रह रहे दो अपराधियों-सतबीर सिंह सत्ता और गुरदेव सिंह जैसल के जरिये हमले की योजना को अमलीजामा पहनाया।

यादव के मुताबिक, सत्ता और जैसल ने गोइंदवाल साहिब जेल में बंद अजमीत सिंह की मदद से हमले को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि हमले में सोवियत युग में बने एकल इस्तेमाल वाले 70 एमएम कैलिबर के आरपीजी-26 का इस्तेमाल किया गया, जो कि सीमापार से आया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM