खबरे |

खबरे |

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में लगातार बढ़ रहा तापमान, गर्मी को लेकर हीट अलर्ट जारी
Published : May 20, 2024, 11:23 am IST
Updated : May 27, 2024, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh Weather Update news in hindi Orange Heat Wave Alert
Chandigarh Weather Update news in hindi Orange Heat Wave Alert

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में 21 मई तक गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Chandigarh Heat Wave Alert News: इन दिनों देश के ज्यादात्तर राज्यों में भीषण  गर्मी पड़ रही है. गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. वहीं हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ रही है. बात अगर चंडीगढ़ की करे तो यहां पर भी लगातार बढ़ता तापमान लोगों को परेशान करने लगा है।

21 मई तक गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब में लू का रेड अलर्ट; स्कूलों का बदला समय, तापमान 47 डिग्री को करेगा पार

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में 21 मई तक गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बढ़ती गर्मी के कारण चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों से अपील की है कि वे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बेवजह घर से बाहर न निकलें. अगर वे तेज़ धूप में बाहर निकलते हैं, तो उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

वेस्टन डिस्टर्बेंस से मिल सकती है राहत 

चंडीगढ़ मौसम विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि एक या दो पश्चिमी विक्षोभ से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

हरियाणा भी गर्मी से बेहाल 

हरियाणा में 31 मई तक गर्मी अपने चरम पर रह सकती है. बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की खपत 200 मिलियन यूनिट से अधिक हो सकती है।  मौसम विभाग ने हरियाणा के 5 जिलों में हीट वेव (गर्म हवाएं) का रेड अलर्ट जारी किया है. ये अलर्ट महिंदरगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, भिवानी और चरखी दादरी के लिए जारी किया गया है. गर्मी के कारण प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक हो गया है, इन शहरों का तापमान 41 डिग्री के आसपास है.

खुद को हाइड्रेटेड रखें

Lok Sabha Elections 2024: गुजरात पुलिस की 7 कंपनियां पहुंचीं पंजाब; राज्य में PM मोदी की रैली से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

गर्मियों में लू चलने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय-समय पर पानी पीते रहें, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। इस मौसम में हर दिन कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की कोशिश करें। अपने आहार में भरपूर मात्रा में फल और सब्जियाँ शामिल करें।

(For more news apart from Chandigarh Weather Update news in hindi Orange Heat Wave Alert, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM