खबरे |

खबरे |

हरियाणा और पंजाब में छाया घना कोहरा, यातायात में हो रही परेशानी
Published : Dec 20, 2022, 2:09 pm IST
Updated : Dec 20, 2022, 2:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Dense fog in Haryana and Punjab, problems in traffic
Dense fog in Haryana and Punjab, problems in traffic

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में कड़ाके की ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब में मंगलवार सुबह ‘घने कोहरे’ के कारण कई स्थानों पर दृश्यता घट गयी। इस दौरान यातायात प्रभावित रहा।मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के अनुसार, हरियाणा के करनाल, अंबाला, हिसार, रोहतक, भिवानी और पंचकुला तथा पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, हलवारा, आदमपुर, बठिंडा, मोहाली और रूपनगर सहित दोनों राज्यों के कई हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। सड़कों पर कम दृश्यता के कारण वाहनों की गति धीमी हो गई, कुछ वाहन चालकों ने हेडलाइट्स चालू कर दीं।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में कड़ाके की ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में भी रात में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 6.3 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 5.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।.

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों में हरियाणा और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है, जबकि अधिकांश स्थानों पर ‘घने’ से ‘बहुत घना’ कोहरा छाने की संभावना है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM