खबरे |

खबरे |

Chandigarh Loot Case News :1 करोड़ लूट मामले में बर्खास्त SI नवीन फोगाट और प्रवीण शाह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
Published : Oct 27, 2023, 11:55 am IST
Updated : Oct 27, 2023, 11:55 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस को शक है कि एस.आई. विदेश जा सकता हैं.

Chandigarh Loot Case News In Hindi : बठिंडा के कारोबारी से एक करोड़ रुपये की लूट के मामले में भगोड़े चंडीगढ़ पुलिस के एसआई नवीन फोगाट और उसके साथी प्रवीण शाह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि दोनों ढाई माह से फरार हैं। इससे पहले फोगाट ने जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन सुनवाई से पहले ही याचिका वापस ले ली गई.

वहीं अब पुलिस को शक है कि एस.आई. विदेश जा सकते हैं, इसलिए उन्हें रोकने के लिए एयरपोर्ट समेत अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर फोटो और मामले की जानकारी भेजी गई है. इसके अलावा पुलिस विभाग जल्द ही नवीन फोगाट को भगोड़ा घोषित करने जा रहा है. इसलिए एसआईटी ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बता दें कि फोगाट की संपत्ति के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.

जानें पुरा मामला 

बता दें कि बर्खास्त SI नवीन फोगाट (SI Naveen Phogat ) पर चंंडीगढ़ के बठिंडा के एक व्यापारी से 1.01 करोड़ रुपए लूटने के आरोप हैं. इस मामले में बर्खास्त SI नवीन फोगाट के साथ-साथ उसके साथी उसके साथी प्रवीण शाह समेत कॉन्स्टेबल वरिंदर सिंह, कॉन्स्टेबल शिव कुमार, इमिग्रेशन कंपनी के सर्वेश कौशल, अंकित गिल, और जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. बता दें कि मामले में नवीन फोगाट और प्रवीण शाह अहम कड़ी हैं।  दोनों कई महीने से फरार चल रहे हैं. 

(For more news apart from SI Naveen Phogat Latest News, Chandigarh Loot Case News In Hindi , stay tuned to Rozana Spokesman)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM