खबरे |

खबरे |

सेवा विवाद : केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ 11 जून को करेगी महारैली ‘आप’
Published : May 22, 2023, 6:25 pm IST
Updated : May 22, 2023, 6:25 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार -PTI
फोटो साभार -PTI

उन्होंने कहा, “ इस अध्यादेश के खिलाफ 11 जून को रामलीला मैदान में दिल्ली की जनता महारैली के लिए जुटेगी।”

New Delhi: आप ने सोमवार को कहा कि वह केंद्र की ओर से लाए गए ‘काले अध्यादेश’ के खिलाफ 11 जून को ‘महारैली’ करेगी।. उच्चतम न्यायालय की ओर से केजरीवाल सरकार के हक में दिए गए फैसले के बाद लाया गया अध्यादेश उपराज्यपाल (एलजी) को प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण प्रदान करता है।

‘आप’ के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस अध्यादेश से पता चलता है कि केंद्र इस तरह के ''तानाशाही वाले फैसले'' देश पर थोपेगा।'' उन्होंने लोगों से रामलीला मैदान में रैली में शामिल होने की भी अपील की।

राय ने कहा, “ इस काले अध्यादेश ने साफ कर दिया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस तरह के तानाशाही वाले फैसले देश पर थोपेगी। इसलिए ‘आप’ ने दिल्ली की जनता के साथ मिलकर इसके खिलाफ अभियान चलाने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा, “ इस अध्यादेश के खिलाफ 11 जून को रामलीला मैदान में दिल्ली की जनता महारैली के लिए जुटेगी।”

केंद्र सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और दानिक्स (डीएएनआईसीएस) कैडर के अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही के लिए राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण गठित करने के वास्ते 19 मई को अध्यादेश लेकर आई थी।

इससे एक हफ्ते पहले ही उच्चतम न्यायालय ने पुलिस, लोक सेवा और भूमि से संबंधित विषयों को लेकर सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली की चुनी हुई सरकार को सौंप दिया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM