खबरे |

खबरे |

Kaithal To Shimla Bus News: कैथल से शिमला के लिए आज से सीधी बस सेवा होगी शुरू
Published : Jun 1, 2024, 1:27 pm IST
Updated : Jun 1, 2024, 1:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Direct bus service from Kaithal to Shimla start today news in hindi
Direct bus service from Kaithal to Shimla start today news in hindi

शाम पांच बजे रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत चहल इस बस को हरी झंडी दिखाएंगे ।

Kaithal To Shimla Bus News In Hindi: हरियाणा रोडवेज की बस अब हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर भी दौड़ेगी। बता दें कि हरियाणा रोडवेज अब कैथल से शिमला तक सीधी बसें चलाने जा रही है। वहीं इसको लेकर आज से ही बस सेवा शुरू होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक यह बस आज शाम 5 बजे से शिमला के कैथल बस स्टैंड से रामपुर के लिए चलेगी। बस कैथल से पिहोवा, अंबाला, डेराबसी, जीरकपुर, चंडीगढ़, पिंजौर, कालका, परवाणु और शिमला होते हुए रामपुर पहुंचेगी।

शाम पांच बजे रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत चहल इस बस को हरी झंडी दिखाएंगे । रामपुर जाने वाली बस रात 9.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। जो रात भर का सफर तय कर अगले दिन करीब छह बजे रामपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही बस दूसरे दिन शाम 5 बजे रामपुर से कैथल के लिए रवाना होगी। जो अगले दिन सुबह 5 बजे कैथल पहुंचेगी। कैथल से रामपुर तक इस बस का किराया 712 रुपये होगा।

कैथल रोडवेज के यातायात प्रबंधक ने बताया की रोडवेज के महाप्रबंधक कमलजीत के निर्देश पर कैथल डिपो से एक जून से तीन नई बसें चलाई जा रही हैं। दो बसें सीधे हिमाचल प्रदेश के रामपुर और एक बस हिसार के अग्रोहा के लिए चलाई जा रही है। यात्रियों की मांग के अनुरूप बस चलेंगी। इन दोनों रूटों पर लंबे समय से बसें चलाने की मांग चल रही थी। यात्री सीधे हिमाचल के पहाड़ों पर जा सकेंगे।

(For more news apart from Direct bus service from Kaithal to Shimla start today news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: latest news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM