खबरे |

खबरे |

Haryana Vegetable Markets Close: हरियाणा की सब्जी मंडियों पर ताला, मार्केट फीस को लेकर आढ़तियों की हड़ताल शुरू
Published : Feb 10, 2024, 3:25 pm IST
Updated : Feb 10, 2024, 3:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Vegetable Markets Close news in hindi Commission Agents Protest Against Government
Haryana Vegetable Markets Close news in hindi Commission Agents Protest Against Government

प्रदेशभर की सभी सब्जी मंडियों में हड़ताल कर आढ़ती सरकार का विरोध कर रहे है

Haryana Vegetable Markets Close: हरियाणा के सभी जिलों में आज सब्जी मंडी के आढ़तियों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा हैं। बता दें कि आढ़तियों द्वारा बाते काफी समय से कई मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लेकिन सरकार की मार्केट फीस को लेकर अब प्रदेश में आढ़तियों का विरोध तेज हो गया हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए आज आढ़तियों ने विरोध स्वरूप मंडियों को बंद रखा हैं। जानकारी के मुताबिक आढ़तियों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि अगर 8 फरवरी तक उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो वे 10 फरवरी को प्रदेशभर की सभी सब्जी मंडियों में हड़ताल कर सरकार का विरोध करेगे।

मार्केट फीस को लेकर आढ़तियों की हड़ताल शुरू

गौर हो की प्रदेश में मार्केट फीस लगाने के विरोध में आढ़तियों ने एक बार फिर हड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार सुबह से ही प्रदेशभर की सब्जी मंडी में आढ़ती हड़ताल पर चले गए है। जिसकी वजह से दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों से आने वाली सब्जियों की गाड़ियां भी प्रदेश में नहीं पहुंच रही हैं। इस दौरान हड़ताल के पहले दिन मंडियों में सब्जी की किल्लत जैसी कोई स्थिति नहीं है। लेकिन हरियाणा में एडवांस टैक्स को लेकर प्रदेश की सब्जी मंडी एसोसिएशन एवं सरकार के बीच वार्ता विफल रही। जिसके बाद प्रदेशभर की अधिकतर सब्जी मंडियों में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है। ऑल इंडिया सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सरकार के नुमाइंदों से एक बार फिर मुलाकात करेगा।

मांगों पर सरकार नहीं दे रही ध्यान- आढ़ती

गौर हो की 21 दिसंबर को भी आढ़तियों ने HRDF वापसी के साथ मार्केट फीस के विरोध में हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था। आढ़तियों का कहना है कि उनकी दो मांगों के लिए वो पहले भी सरकार के सामने अपनी मांगे रख चुके हैं, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया, लेकिन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते आढ़तियों ने मामले में मांगो को मनवाने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया हैं। ऐसे में देखना होग की प्रदेश सरकार इस अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर क्या कुछ फैसले लेती हैं। ताकि आने वाले दिनों में लोगों को इससे कोई परेशानी न हो।

(For more news apart from Haryana Vegetable Markets Close: Commission Agents Protest Against Government News In Hindi’ Stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM