खबरे |

खबरे |

खांसी की आवाज का विश्लेषण मरीजों में कोविड की गंभीरता का पता लगाने में हो सकता है मददगार
Published : Sep 22, 2023, 3:58 pm IST
Updated : Sep 22, 2023, 3:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Analysis of cough sound can be helpful in detecting the severity of Covid in patients.
Analysis of cough sound can be helpful in detecting the severity of Covid in patients.

उन्होंने बताया कि खांसी के विश्लेषण से दो उद्देश्य सिद्ध होते हैं - कोविड का जल्दी पता लगाना और संक्रमण के प्रसार की दूरस्थ निगरानी।

New Delhi: अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि खांसी की आवाज का विश्लेषण जल्द ही कोविड-19 मरीजों में संक्रमण की गंभीरता का पता लगाने में मदद कर सकता है। स्पेन के बार्सीलोना स्थित ‘इंस्टीट्यूट ऑफ बायोइंजीनियरिंग ऑफ कैटालोनिया’ (आईबीईसी) की अगुवाई में एक अनुसंधान दल ने श्वसन स्थिति में गंभीरता के आधार पर खांसी की आवाज में अंतर देखा।

उन्होंने ‘यूरोपियन रेस्पिरेटरी जर्नल ओपन रिसर्च’ में प्रकाशित अपने अध्ययन में कहा कि नतीजों से संकेत मिलता है कि खांसी की जांच करने से कोविड मरीजों में संक्रमण को हल्का, मध्यम या गंभीर श्रेणी में विभाजित करने में मदद मिल सकती है।

अध्ययन के लिए अस्पताल में भर्ती होने के शुरुआती 24 घंटे में सार्स-सीओवी2 संक्रमण के 70 मरीजों की खांसी की आवाज स्मार्टफोन में रिकॉर्ड की गयी। अध्ययन के सह-लेखक और आईबीईसी में प्रधान जांचकर्ता रैमन जेन ने बताया कि पूर्व के अध्ययनों में श्वसन रोगों का पता लगाने के लिए खांसी ध्वनि विज्ञान की मदद ली गई तथा खांसी की आवाज का विश्लेषण किया गया। उनके मुताबिक, अध्ययन में ‘‘खासतौर से कोविड-19 मरीजों में निमोनिया की गंभीरता के विभिन्न स्तरों और खांसी की ध्वनि के बीच संबंध की पड़ताल की गयी।’’

उन्होंने बताया कि खांसी के विश्लेषण से दो उद्देश्य सिद्ध होते हैं - कोविड का जल्दी पता लगाना और संक्रमण के प्रसार की दूरस्थ निगरानी। अध्ययन के वरिष्ठ सह-लेखक और हॉस्पिटल डेल मार में अनुसंधानकर्ता जोआकिम गेया ने बताया कि आपात स्थितियों और सीमित चिकित्सा बुनियादी ढांचे वाले क्षेत्रों में यह पद्धति कोविड मरीजों की पहचान करने तथा उन्हें पृथक करने में उपयोगी साबित हो सकती है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM