खबरे |

खबरे |

Accident: कर्नाटक में सड़क हादसे में छह तीर्थयात्रियों की मौत
Published : Jan 5, 2023, 12:17 pm IST
Updated : Jan 5, 2023, 12:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Accident: Six pilgrims killed in road accident in Karnataka
Accident: Six pilgrims killed in road accident in Karnataka

कर्नाटक के सिंचाई मंत्री गोविंद कारजोल ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

बेलगावी (कर्नाटक) : जिले के चिंचनूर में बृहस्पतिवार को तड़के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिससे तीन महिलाओं समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छठे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, जिले के रामदुर्ग तालुक में हुल्कुंद गांव से कुछ लोग सावदत्ती स्थित रेणुका यल्लम्मा मंदिर जा रहे थे। तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क के किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गया। कर्नाटक के सिंचाई मंत्री गोविंद कारजोल ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Location: India, Karnataka, Belgaum

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM