खबरे |

खबरे |

Chandrababu Naidu News: अमरावती होगी आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी, चंद्रबाबू नायडू का एलान
Published : Jun 11, 2024, 4:18 pm IST
Updated : Jun 11, 2024, 4:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Amaravati will be the only capital of Andhra Pradesh, Chandrababu Naidu announced
Amaravati will be the only capital of Andhra Pradesh, Chandrababu Naidu announced

नायडू ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार में तीन राजधानियों की आड़ में कोई खेल नहीं होगा। हमारी राजधानी अमरावती है।

Chandrababu Naidu News: अमरावती अब आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी। इसकी घोषणा चंद्रबाबू नायडू ने की है.  राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू  नायडू ने कहा कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी।

 नायडू ने  तेदेपा, भाजपा और जनसेना के विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। इस बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से आंध्र प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेता चुना गया।

नायडू ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार में तीन राजधानियों की आड़ में कोई खेल नहीं होगा। हमारी राजधानी अमरावती है। अमरावती राजधानी है।’’

जानकारी दे दे कि वर्ष 2014-2019 के दौरान विभाजित आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अमरावती को राजधानी बनाने का विचार सामने रखा था। लेकिन नायडू के इस विचार को 2019 में तब झटका लगा जब तेदेपा सत्ता से बाहर हो गई और वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी ने शानदार जीत हासिल की। रेड्डी ने अमरावती को राजधानी बनाने की योजना पानी फेर दिया और उन्होंने तीन राजधानियों का नया सिद्धांत पेश किया। लेकिन अब नायडू ने इस सिद्धांत के स्थान पर एकल राजधानी के फैसले को तरजीह दी है।

तेदेपा, भाजपा और जनसेना के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने हाल में राज्य में एक साथ कराये गये लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। राजग ने विधानसभा में 164 सीट और लोकसभा की 21 सीट जीती। इस जीत से अमरावती राजधानी शहर परियोजना को नई जान मिली है।

(For More News Apart from Amaravati will be the only capital of Andhra Pradesh, Chandrababu Naidu announced, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM