खबरे |

खबरे |

जम्मू कश्मीर: उधमपुर में टूटा फुटब्रिज, 40 घायल
Published : Apr 14, 2023, 6:18 pm IST
Updated : Apr 14, 2023, 6:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Jammu Kashmir: Footbridge broken in Udhampur, 40 injured
Jammu Kashmir: Footbridge broken in Udhampur, 40 injured

इस हादसे में किसी की जान नहीं गयी।

उधमपुर (जम्मू कश्मीर): जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को एक ‘फुटब्रिज’ (पुल) के टूट जाने से कई बच्चों समेत कम से कम 40 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चेनानी प्रखंड में बैन गांव के बेनी संगम में बैसाखी समारोह के दौरान यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि जब यह पुल टूटा तब वहां बड़ी संख्या में लोग थे। संभागीय उपायुक्त (जम्मू) रमेश कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों के इस पुल पर जमा हो जाने पर भार बहुत बढ़ जाने के कारण यह टूट गया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गयी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस एवं राहत टीम मौके पर पहुंच गयीं एवं बचाव अभियान में जुट गयीं।

उन्होंने बताया कि घायलों को चेनानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अनुसार चार घायलों को उधमपुर जिला अस्पताल ले जाया गया।. सोशल मीडिया पर कई वीडियो एवं तस्वीरें साझा की जा रही हैं और उनमें सुदूर चेनानी प्रखंड के इस पुल को हुए नुकसान की कथित जानकारी दी जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM