खबरे |

खबरे |

बंगाल पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण : ममता बनर्जी
Published : Jun 16, 2023, 4:58 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 4:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Nomination process for Bengal Panchayat elections peaceful: Mamata Banerjee
Nomination process for Bengal Panchayat elections peaceful: Mamata Banerjee

बनर्जी ने कहा, ‘‘बंगाल के अलावा कोई दूसरा ऐसा राज्य नहीं है, जहां पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया इतनी शांतिपूर्ण रहती है।

नमखाना (प. बंगाल) ; पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण है। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नामांकन के दौरान हुईं ‘‘एक या दो’’ घटनाओं को आधार बनाकर इसे मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले में भंगोर का दौरा करने के बाद कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा हर हाल में खत्म होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पहले ही मौजूदा स्थिति पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ चर्चा कर चुके हैं। राज्यपाल की टिप्पणी के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की यह प्रतिक्रिया आई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बंगाल के अलावा कोई दूसरा ऐसा राज्य नहीं है, जहां पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया इतनी शांतिपूर्ण रहती है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुईं एक-दो घटनाओं को लेकर विपक्षी दल - माकपा, कांग्रेस, भाजपा और आईएसएफ हम पर आरोप मढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।’’ वह पार्टी के दो महीने लंबे अभियान ‘तृणमूल एह नबोजोवार’ (तृणमूल में नयी लहर) के समापन सत्र को संबोधित कर रही थीं।

बनर्जी ने ‘‘भाजपा और माकपा के साथ गठबंधन’’ करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि पार्टी को भाजपा के खिलाफ लड़ाई में तृणमूल कांग्रेस से राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM