खबरे |

खबरे |

बंगाल में राजनीतिक हिंसा हर हाल में खत्म होनी चाहिए : राज्यपाल बोस
Published : Jun 16, 2023, 3:47 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 3:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Political violence in Bengal must end at any cost: Governor Bose
Political violence in Bengal must end at any cost: Governor Bose

पंचायत चुनाव के नामांकन दाखिल करने के दौरान भंगोर के अलावा अन्य जिलों में भी हिंसक झड़प हुईं।

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले में भंगोर का दौरा करने के बाद कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा हर हाल में खत्म होनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि वह पहले ही मौजूदा स्थिति पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ चर्चा कर चुके हैं।

भंगोर में स्थिति का जायजा लेने के बाद बोस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बंगाल के कुछ हिस्सों में कुछ अवांछित घटनाएं हुई हैं। किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हमें इसे रोकना होगा।’’ बृहस्पतिवार को राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।

हाल में दक्षिण 24 परगना जिले के भंगोर में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटनाएं सामने आई हैं। स्थिति पर चर्चा का हवाला देते हुए बोस ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री मेरी संवैधानिक सहयोगी हैं। हमने जो चर्चा की, उसे सार्वजनिक तौर पर साझा नहीं किया जा सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से, संविधान के तहत राज्यपाल से जो भी उम्मीद की जाती है, वह किया जाएगा।’’ उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के नामांकन दाखिल करने के दौरान भंगोर के अलावा अन्य जिलों में भी हिंसक झड़प हुईं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM