खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में तीन पर लगाया परेशान करने का आरोप
Published : Aug 23, 2023, 5:16 pm IST
Updated : Aug 23, 2023, 5:16 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

सुसाइड नोट में आरोपियों द्वारा अन्य गांवों की लड़कियों को भी परेशान करने की बात कही गई है।

नासिक:  महाराष्ट्र के नासिक जिले की पुलिस ने 16 वर्षीय एक लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लड़की ने सुसाइड नोट में गिरफ्तार व्यक्तियों समेत एक नाबालिग लड़के पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। नाबालिग लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा थी, जिसने मंगलवार को सिन्नार तालुका के शाहा गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

अधिकारी के अनुसार, नाबालिग ने आत्महत्या से पहले लिखे सुसाइड नोट में बताया था कि उसी के गांव के दो युवक और एक नाबालिग लड़का उसे परेशान कर रहे थे और उसकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे थे। सुसाइड नोट में आरोपियों द्वारा अन्य गांवों की लड़कियों को भी परेशान करने की बात कही गई है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लड़की के परिजन मंगलवार को धरने पर बैठ गए और उन्होंने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ उकसाने का मामला दर्ज किया जिनकी पहचान वैभव विलास गोराने और अंकुश शिवाजी धुलसिंदर के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी एक नाबालिग है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने लड़की का अंतिम संस्कार किया।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM