खबरे |

खबरे |

राज्यपाल कोश्यारी महाराष्ट्र छोड़ना चाहते हैं : अजित पवार
Published : Nov 23, 2022, 4:56 pm IST
Updated : Nov 23, 2022, 4:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Governor Koshyari wants to leave Maharashtra: Ajit Pawar
Governor Koshyari wants to leave Maharashtra: Ajit Pawar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने बुधवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें बताया कि....

मुंबई :  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने बुधवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें बताया कि वह अपने पद को छोड़ना चाहते हैं।

मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कोश्यारी की हाल की टिप्पणियों से असहमति जताते हुए उन्होंने यह भी पूछा कि क्या कोश्यारी केंद्र सरकार को उन्हें महाराष्ट्र से हटाने के लिए विवश करने के वास्ते ऐसे विवादित बयान दे रहे थे।

पवार कोश्यारी की हालिया विवादित टिप्पणी को लेकर पूछे गए एक पत्रकार के सवाल का जवाब दे रहे थे। कोश्यारी ने शिवाजी महाराज को ‘‘पुराने जमाने का आदर्श’’ बताया था।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता पवार ने कहा, ‘‘कई बार जब मैं राज्यपाल कोश्यारी से मिलने राज भवन जाता था तो वह कई दफा कहते थे कि वह राज्य को छोड़ना चाहते हैं। मैंने उनसे यह बात अपने वरिष्ठों को बताने के लिए भी कहा था ताकि वे उनकी इच्छा पर गौर कर सकें।’’

उन्होंने शिवाजी महाराज को लेकर की गयी टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘उन्हें (कोश्यारी) ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। जब कोई सरकारी अधिकारी अपनी इच्छा के विरुद्ध किसी पद पर तैनात होता है तो वे कुछ विवाद खड़ा करते है ताकि सरकार को उनके तबादले का आदेश जारी करना पड़े। क्या कोश्यारी भी ऐसा कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं...मैं कह नहीं सकता।’’

पहले भी समाज सुधारक दंपति ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को लेकर की गयी कोश्यारी की टिप्पणियों से विवाद पैदा हुआ था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM