खबरे |

खबरे |

जम्मू कश्मीर : सांबा से मादक पदार्थ के तीन आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार
Published : Apr 26, 2023, 6:18 pm IST
Updated : Apr 26, 2023, 6:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Jammu and Kashmir: Three drug suppliers arrested from Samba
Jammu and Kashmir: Three drug suppliers arrested from Samba

आरोपियों के पास से हेरोइन, कुछ सीरिंज और 19,400 रुपये बरामद किए गए हैं।

जम्मू  : जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में युवकों को हेरोइन बेचते हुए बुधवार को मादक पदार्थ के तीन कथित आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बेनाम तोश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दीपक कुमार उर्फ "दीपू पंजाबी", आशु चौधरी उर्फ "जट्ट" और अजय कुमार को विजयपुर के गुरहा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से हेरोइन, कुछ सीरिंज और 19,400 रुपये बरामद किए गए हैं।

एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग कुख्यात हेरोइन आपूर्तिकर्ता हैं और वे सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी सक्रिय रहे हैं। अधिकारी ने कहा, “ बीते कई सालों से जम्मू, सांबा और हिमाचल प्रदेश में पंजाबी और जट्ट के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं।”

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ विजयपुर थाने में एक नया मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। तोश ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के साथ ही, गुज़रे तीन महीनों के दौरान जिले में हेरोइन के 30 कुख्यात आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM