खबरे |

खबरे |

मप्र : महिला ने ठुकराया प्रेम प्रस्ताव तो प्रेमी ने उसके घर के बाहर गोली मारकर की हत्या
Published : Apr 26, 2023, 6:50 pm IST
Updated : Apr 26, 2023, 6:50 pm IST
SHARE ARTICLE
representative pic
representative pic

आरोपी की पहचान दीपक राठौर के रूप में हुई।"

धार : मध्यप्रदेश के धार शहर में बुधवार को 22 वर्षीय युवती की उसके ठुकराए हुए प्रेमी ने उसके घर के बाहर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना सुबह करीब 11:30 बजे बसंत विहार कॉलोनी में हुई, जब महिला अपनी बहन के साथ स्कूटर स्टार्ट कर रही थी। धार के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा, "शुरुआत में हमें सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला को गोली मार दी है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में आरोपी की पहचान दीपक राठौर के रूप में हुई।"

उन्होंने बताया कि फरार चल रहे राठौड़ पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सिंह ने कहा कि राठौड़ महिला से प्यार करता था और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन उसने उसे ठुकरा दिया।

एसपी ने कहा कि 2020 में महिला ने राठौड़ के खिलाफ भादंवि की धारा 354 (हमला या किसी भी महिला पर आपराधिक बल का प्रयोग, उसकी लज्जा भंग करने का इरादा) के तहत एक शिकायत दर्ज की इसके बाद 2021 में उसने राठौड़ के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की थी।

राठौर की की मां द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के बाद राठौर ने महिला और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोपी ने दावा किया था कि उसकी मां ने अपनी जान ले ली क्योंकि महिला ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया और उसके परिजनों ने उसका समर्थन किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने महिला को तब गोली मारी बुधवार को जब वह आरोपी मां की आत्महत्या से जुड़े मामले में अदालत जाने की तैयारी कर रही थी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर राठौर की तलाश कर रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM