खबरे |

खबरे |

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला नक्सली घायल
Published : May 27, 2023, 11:28 am IST
Updated : May 27, 2023, 11:28 am IST
SHARE ARTICLE
Encounter between security forces and Naxalites, a woman Naxalite injured
Encounter between security forces and Naxalites, a woman Naxalite injured

मुठभेड़ क्षेत्र के आसपास के इलाके में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। 

कांकेर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली घायल हो गई है। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान भी मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपांजुर गांव के करीब सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बीएसएफ के जवान विकास सिंह को चोटें लगी हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक महिला नक्सली भी घायल हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मेंडरा गांव स्थित बीएसएफ के शिविर से जिला बल और बीएसएफ की 178 वीं बटालियन के संयुक्त दल को मरकाचुवा गांव की ओर गश्त पर रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल जब प्रतापपुर थाने से लगभग 10 किलोमीटर दूर उपांजुर गांव के करीब था, तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए और बाद में घटनास्थल की तलाशी लिए जाने पर वहां एक महिला नक्सली घायल अवस्था में मिली।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया है। घायल महिला नक्सली की पहचान फगनी के रूप में हुई है। महिला नक्सली का पति विनोद माओवादियों के मदनवाड़ा स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) का कमांडर है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में बीएसएफ के जवान विकास सिंह को मामूली चोट आई है और उनकी स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। घायल महिला नक्सली को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ क्षेत्र के आसपास के इलाके में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM