खबरे |

खबरे |

PM Modi in Bihar news: बिहार में पीएम ने दी 12,800 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर साधा निशाना
Published : Mar 6, 2024, 5:39 pm IST
Updated : Mar 6, 2024, 5:39 pm IST
SHARE ARTICLE
PM gave a gift of Rs 12,800 crore in Bihar, targeted Congress news in hindi
PM gave a gift of Rs 12,800 crore in Bihar, targeted Congress news in hindi

कांग्रेस और इनका INDI गठबंधन अभी भी 20वीं सदी की दुनिया में जी रहा है- पीएम

Bihar PM Modi News In Hindi: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में बुधवार को 12,800 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम ने समारोह में रेल, सड़क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं का अनावरण किया गया। वहीं रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए राज्य सरकार के तहत बिहार के पुनरुत्थान पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने देश में बिहार की ऐतिहासिक नेतृत्वकारी भूमिका और विकास की संभावनाओं पर जोर दिया।

वहीं इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर भी अपने संबोधन के दौरान जमकर निशाना साधा। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, "एक तरफ नया भारत बन रहा है, दूसरी तरफ RJD, कांग्रेस और इनका INDI गठबंधन अभी भी 20वीं सदी की दुनिया में जी रहा है। NDA सरकार कह रही है कि हम घर को सूर्य घर बनाना चाहते हैं... लेकिन INDI गठबंधन अभी भी लालटेन की लौ के भरोसे है। जब तक बिहार में लालटेन का राज रहा तब तक सिर्फ एक ही परिवार की गरीबी मिटी, एक ही परिवार समृद्ध हुआ।

(For more news apart from PM gave a gift of Rs 12,800 crore in Bihar, targeted Congress news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman) 

Tags: pm modi, bihar

Location: India, Bihar, Bihar Sharif

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM