खबरे |

खबरे |

भाजपा के लोग धार्मिक तनाव फैलाने का प्रयास कर रही है: कांग्रेस
Published : Jan 9, 2023, 1:09 pm IST
Updated : Jan 9, 2023, 1:09 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP people trying to spread religious tension: Congress
BJP people trying to spread religious tension: Congress

कांग्रेस ने कहा कि धार्मिक तनाव भाजपा के लोग फैलाने का प्रयास कर रही है। ना महंगाई की बात कर रही है और ना बेरोज़गारी की।

भागलपुर, (संवाददाता) : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रभारी भक्त चरणदास, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह एवं बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने आज भारत जोड़ो यात्रा बिहार संस्करण पर एक संयुक्त प्रेस वार्ता को होटल वैभव इन, भागलपुर में संबोधित किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए भक्त चरणदास जी ने कहा कि यह यात्रा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ों यात्रा पूरे देश व्यापक स्तर से हो रहा है। इस यात्रा में हर जाति, धर्म एवं संप्रदाय के लोग भाग ले रहे हैं। धार्मिक तनाव भाजपा के लोग फैलाने का प्रयास कर रही है। ना महंगाई की बात कर रही है और ना बेरोज़गारी की।यह यात्रा किसानों के अधिकार एवं जल, ज़मीन एवं जंगल की रक्षा के तेलिये है। लेकिन मोदी जी अपने मित्रों के लिये काम करते है।

इस यात्रा में भारी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को नववर्ष को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि इस यात्रा की शुरूआत मंदार पवर्त से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विगत पांच जनवरी को किया। पहली बार हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसी राज्य की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पर्वत कई परिवर्तन का साक्ष्य रही है। मंदार पर्वत से कई आस्थायें जुड़ी हुई है।

हिन्दुओं का विश्वास है कि यह पर्वत भगवान विष्णु का पवित्र आश्रय स्थल है। जैन धर्मावलंबी इसे भगवान वासुपूज्य से जुड़ा मानते हैं।आदिवासी लोग इसे सिद्धी क्षेत्र मानते हैं। प्रतिवर्ष लगने वाला बोंसी मेला अब राजकीय मेला हो गया है।आने आले परिवर्तन का भी ये साक्ष्य बनेगी। उन्होंने कहा कि आज पचास से अधिक किलोमीटर की यात्रा कर हम भागलपुर पहुँचे हैं। आज देश का युवा, माँ बहनें, किसान, मज़दूर, श्रमिक सब कांग्रेस की ओर आशा भरी नज़रों देख रहे हैं और इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। इस यात्रा ने उन्हें यह विश्वास दिलाया है कि भाजपा के इस अन्यायपूर्ण शासन से कांग्रेस ही निजात दिलायेगी।

इस यात्रा ने कांग्रेस को नई पहचान दी है। बिहार में हम लगभग 1230 किलोमीटर की यात्रा कर राहुल  के संदेश को घर घर पहुँचाने का प्रयास करेंगे। बिहार में हमारा प्रयास कि हम 1990 के कांग्रेस की जो स्तिथि थी वही फिर से लायें। पचपन या अंठावन दिनों के यात्रा के बाद ही बिहार में कांग्रेस एक मज़बूत स्थिति में दिखाई देंगी।

एक प्रश्न के जवाब में सिंह ने कहा कि इस यात्रा से कांग्रेस की ज़मीन मज़बूत हो रही है और 2024 भाजपा का पूरी तरह सफ़ाया हो जायेगा। गठबंधन में सीटों के मामले में अखिलेश जी ने कहा यह आलाकमान तय करती है लेकिन जो पार्टी जहां मज़बूत होगी उसे वह सीट मिलेगी। जहां तक अन्य दलों को आमंत्रित करनें का प्रश्न है तो यह कांग्रेस पार्टी का अपना कार्यक्रम है, लेकिन समान विचारधारा वाले लोग जो आना चाहते हैं उनका स्वागत है। हम नफ़रत के ख़िलाफ़ यह यात्रा कर रहे, हमारा नारा ही है नफ़रत छोडो: भारत जोड़ों। उन्होंने प्रेस वालों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप इस यात्रा को उचित स्थान दे रहे इसके लिये हृदय से धन्यवाद।

हम आपके माध्यम से इस यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने के लिये आह्वान करते हैं। स्थानीय विधायक श्री अजीत शर्मा ने प्रेस को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत जोड़ों यात्रा समय की माँग है । यह पूरे भारत की जनता को आइना दिखाने का काम कर रही है। संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रवक्ता आनन्द माधव, विधायक वीजेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, ज़िला अध्यक्ष परवेज़ जमाल, कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडे, प्रवीण कुशवाहा भी उपस्थित थे।

Location: India, Bihar, Bhagalpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM