खबरे |

खबरे |

उपेंद्र कुशवाहा के कुनबे में टूट, RLSP के वरिष्ठ नेताओं के साथ CM नीतीश से मिले धीरज कुशवाहा
Published : Feb 22, 2023, 5:48 pm IST
Updated : Feb 22, 2023, 5:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Dhiraj Kushwaha meets CM Nitish along with senior RLSP leaders
Dhiraj Kushwaha meets CM Nitish along with senior RLSP leaders

जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और संजय गांधी जी ने रालोसपा के विरष्ठ नेताओं का जदयू में स्वागत किया। 

Patna: उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ने के फैसले से RLSP में रहे कई वरिष्ठ नेता, प्रत्याशी और समर्थक आहत हुए थे। मगर उपेंद्र कुशवाहा ने इनकी बातों को नज़र अंदाज करते हुए अपनी राजनीतिक महत्वकांछाओं के लिए जदयू से अलग हो कर अपनी पार्टी बनाने का फैसला किया। जिस बात से नाराज RLSP में रहे कई वरिष्ठ नेताओं ने जदयू के प्रदेश सचिव धीरज कुशवाहा के नेतृत्व में जदयू के साथ रहने का फैसला किया, और आगे नीतीश कुमार के विचारों पर अमल करते हुए बिहार में लव-कुश समीकरण को और मजबूत करने का संकल्प लिया।  

जदयू के प्रदेश सचिव धीरज कुशवाहा के साथ रालोसपा के कई वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रत्याशी, सीएम नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात करने उनके 7 सर्कुलर रोड आवास पहुंचे जहां बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया और पार्टी में बेहतर काम करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात में रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और दिनारा से विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश कुशवाहा, प्रदेश महासचिव और पश्चिमी चंपारण से लोकसभा प्रत्याशी रहे बृजेश कुशवाहा , पटना के जिला अध्यक्ष रहे चंदन कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष और कुढ़नी से प्रत्याशी रहे रामबाबू कुशवाहा , योगापट्टी से प्रत्याशी रहे सुनील कुशवाहा, प्रदेश महासचिव रहे विपिन कुशवाहा और दीपक कुशवाहा उपस्थित रहे। जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और संजय गांधी जी ने रालोसपा के विरष्ठ नेताओं का जदयू में स्वागत किया। 

सीएम नीतीश से मिलने के बाद धीरज कुशवाहा ने कहा कि बिहार में लव-कुश समीकरण एकजुट है, जो विकास पुरुष माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए काम करना चाहता है। कुछ लोग अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बिहार में राजनीतिक अस्थिरता लाना चाहते हैं, जिनको बिहार की जनता ने नकार दिया है। बिहार के कुशवाहा समाज के साथ राय मश्वरा करने के बाद रालोसपा नेताओं ने जदयू में शामिल होने का फैसला किया और आगामी चुनावों में लव-कुश समीकरण को और मजबूत कर राजनीतिक परिणाम दिखाने की ओर सार्थक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM