खबरे |

खबरे |

चिराग पासवान ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया
Published : Dec 26, 2022, 2:29 pm IST
Updated : Dec 26, 2022, 2:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Chirag Paswan former Prime Minister of the country Late. Tributes to Atal Bihari Vajpayee on his birth anniversary
Chirag Paswan former Prime Minister of the country Late. Tributes to Atal Bihari Vajpayee on his birth anniversary

पासवान ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री, अटल बिहारी बाजपेयी जी को भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष और ओजस्वी वक्ता बताते हुए उन्हें शत्-शत् नमन किया।

पटनाः  लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष  चिराग पासवान ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर ट्वीट कर उन्हें नमन किया है। चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी को भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष और ओजस्वी वक्ता बताते हुए उन्हें शत्-शत् नमन किया।

इधर पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में लोजपा (रा) के राष्ट्रीय महासचिव  सत्यानंद शर्मा ने श्रद्धेय अटल जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपना उद्गार व्यक्त किया।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश विस्तार प्रमुख  अजय कुशवाहा, राष्ट्रीय युवा महासचिव अनिल पासवान, एससी/ एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, एससी/ एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पासवान के साथ सुरेन्द्र पासवान, केदार पासवान, दिलीप पासवान,  , अमन शांडिल्य, विष्णु पासवान, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान और मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान और कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती शामिल रहे।

मौके पर अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सत्यानंद शर्मा ने कहा कि आज की तारीख देश के लिए बेहद खास है। सन 1924 में 25 दिसंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म हुआ। वे इस सदी के आदर्श पुरुष हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की है।

 शर्मा ने कहा कि अटल जी इस देश के धरोहर हैं। आधुनिक भारत के निर्माण में उनके बहुमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। परमाणु परीक्षण सहित देशहित में कई अहम फैसले लेकर उन्होंने भारत को विश्व के मानचित्र पर महाशक्ति की श्रेणी में खड़ा कर दिया। आदर्शों और अडिग सिद्धान्तों की प्रतिमूर्ति के तौर वे आज भी अमर हैं और कहीं ना कहीं हमारे बीच मौजूद हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM