खबरे |

खबरे |

मप्र: चार दिन पहले बोरवेल में गिरे आठ साल के बच्चे की मौत, शव बरामद
Published : Dec 10, 2022, 10:24 am IST
Updated : Dec 10, 2022, 10:24 am IST
SHARE ARTICLE
MP: Eight-year-old boy who fell in borewell died four days ago, body recovered
MP: Eight-year-old boy who fell in borewell died four days ago, body recovered

‘बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाव दल ने शनिवार सुबह पांच बजे बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी है।’’

बैतूल : मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के एक गांव में छह दिसंबर को बोरवेल में गिरकर करीब 40 फुट की गहराई में फंसे आठ साल के बच्चे की मौत हो गई है और शनिवार सुबह उसका शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि तन्मय नाम का यह लड़का मंगलवार शाम मंडावी गांव में बोरवेल में गिर गया था।

बचाव अभियान में जुटे होमगार्ड कमांडेंट एस आर अजमी ने कहा, ‘‘बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाव दल ने शनिवार सुबह पांच बजे बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी है।’’ उन्होंने कहा कि उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एंबुलेंस से बैतूल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे लड़का खेलते समय बोरवेल में गिर गया था और 35 से 40 फुट की गहराई में फंस गया था जिसके तुरंत बाद उसे निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया था।

उन्होंने कहा कि बच्चे को निकालने के लिए एक समानांतर गड्ढा खोदा गया और सुरंग बनाकर उसे वहां से बाहर निकाला गया, लेकिन करीब 84 घंटे के बचाव अभियान के बाद वह मृत मिला।

जिलाधिकारी अमनबीर सिंह बैंस ने शुक्रवार को कहा था कि बच्चे की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM